{"_id":"676b4f92582df2d490055128","slug":"case-filed-in-case-of-theft-of-mineral-wealth-and-revenue-loss-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-127251-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खनिज संपदा की चोरी व राजस्व क्षति के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खनिज संपदा की चोरी व राजस्व क्षति के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अहरौरा। खनिज संपदा की चोरी कर राजस्व को क्षति पहुंचाने के मामले का संज्ञान लेकर खनिज विभाग की टीम ने खनन इलाके में अभियान चलाकर जांच की। इस दौरान पकड़े गए वाहनों से संबंधित लोगों के खिलाफ खान निरीक्षक की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को डंपर चालक, स्टोन क्रशर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो ट्रकों को सीज कर दिया। तीन वाहनाें पर गिट्टी आदि लोड था।
खान अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने धुरिया सोनपुर में जांच की। खान निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार को खान अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम धुरिया क्षेत्र में उप खनिज लदे वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गिट्टी लदा डंपर मिला। उसके वैध कागज नहीं दिखाए गए। डंपर चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह क्रशर प्लांट से गिट्टी लादकर आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि खान निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम की तहरीर पर राजस्व को क्षति पहुंचाने के आरोप में डंपर स्वामी, चालक व क्रशर प्लांट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हैं। उधर अहरौरा खनन इलाके में पहाड़ियों पर उप खनिजों के अवैध संचालक की जांच में दोषी पाए जाने पर तीन पट्टाधारकों के खिलाफ खनिज विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। खान निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी के बंदी आदेश के बावजूद सोनपुर, भागौतीदेई में पट्टाधारकों द्वारा खनिज संपदा की चोरी कर राजस्व को क्षति पहुंचाई जा रही है। तीन पट्टाधारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल