फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against five family members including SP District President

Mirzapur News: सपा जिलाध्यक्ष समेत परिवार के पांच लोगों पर मुकदमा

Wed, 18 Oct 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five family members including SP District President
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की बहू दीपांजना चौधरी ने लखनऊ के आशियाना थाने में में ससुर समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन

दीपांजना चौधरी ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के पुत्र अखिलेश कुमार चौधरी के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप लगाया है कि बीते 9 फरवरी को जब वे ससुराल में थीं तो पति और सास-ससुर ने उन्हें मारा पीटा। छोटे पुत्र अभ्युदय चौधरी के साथ उन्हें लखनऊ भेज दिया गया। तहरीर में उन्होंने यह भी कहा है कि वे शादी व परिवार बचाने के लिए ससुराल आईं। आरोप लगाया है कि बीते मई माह में उन्हें धमकी दी जाने लगी कि पुलिस से शिकायत करोगी तो बड़े पुत्र अरुणोदय चौधरी को कभी नहीं देख पाओगी। उधर, तहरीर के आधार पर लखनऊ के आशियाना थाने में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, उनकी पत्नी उर्मिला चौधरी, पुत्र अखिलेश चौधरी, जगदंबा चौधरी व अवधेश चौधरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि मामला पांच माह पहले का है। बहू लखनऊ में रहना चाहती है। उसे लेने के लिए पुत्र अखिलेश बार-बार लखनऊ जाता था, परंतु वह आने को तैयार नहीं है। मामला पुत्र और बहू के बीच का है। उनका इससे कोई लेना-देना भी नहीं है। दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप निराधार है। मुकदमा दर्ज हुआ है, परंतु जांच के बाद सभी आरोप झूठे पाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed