अदलहाट। थाना क्षेत्र के विक्सी गांव में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर शनिवार को पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया। अदलहाट थाना क्षेत्र के भरुहिया निवासी मुरारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटी सोनी को जेठ दहेज के लिए ताना मारते थे। दो दिन पहले बेटी को ससुराल वाले बेटी की पिटाई किए थे। पिता ने ससुराल पक्ष के दिनेश, दीपू और गुड्डू पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि पिता मुरारी की तहरीर पर पति दिनेश, दीपू और गुड्डू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया किया गया है। पुलिस के मुताबिक
थाना के विक्सी गांव निवासी दिनेश की पत्नी सोनी (26) घर पर अपने शुक्रवार को सास के साथ थी। पति दिनेश काम पर गया था। सोनी देर शाम को अपने कमरे में पाइप के सहारे गमछा से फंदा लगाकर जान दे दी। । थोड़ी देर के बाद सास सोनी को आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वह कमरे में गई। वहां देखा कि सोनी पाइप के सहारे गमछे से लटक रही थी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य मौके पर पहुंचकर गए। थानाध्यक्ष ने विवाहिता का शव नीचे उतरवाकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर नायब तहसीलदार चुनार ज्योति और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।