फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Called the poor by giving them tokens, someone else took the blanket

Mirzapur News: टोकन देकर गरीबों को बुलाया, कंबल कोई और ले गया

Sat, 30 Dec 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Called the poor by giving them tokens, someone else took the blanket
चील्ह/जिगना। कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार को कोन और छानबे ब्लाक मुख्यालय पर प्रशासन की ओर से कंबल वितरित किया गया। दोनों जगह पर टोकन देकर गरीबों को बुलाया गया था और कंबल कोई और ले गया। संख्या से अधिक लाभार्थी पहुंच जाने से गहमागहमी रही। कंबल नहीं मिलने से कुछ लाभार्थियों ने हंगामा भी मचाया। कोन मुख्यालय पर 400 गरीबों को कंबल वितरण का दावा किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के बाहर निकलते ही कंबल से वंचित लोगों ने हंगामा मचाया। ग्रामीणों का कहना है कि टोकन देकर जिन्हें बुलाया गया था, उनकी बजाय दूरे लोगों में कंबल बांट दिया गया। जिगना, छानबे ब्लॉक मुख्यालय पर अनुप्रिया पटेल ने 400 लोगों को कंबल वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गरीब बिना कंबल के लौट गए। लेखपालों ने कंबल के लिए सूची तैयार कर टोकन दिया गया था, उसमें भी लोग वंचित रह गए। कंबल वितरण के दौरान छानबे विधायक रिंकी कोल, उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव, तहसीलदार शशांक शेखर राय बीडीओ मुनीश कुमार के अलावा ग्राम प्रधान विजयपुर शहीदाबानो, बृजेश सिंह, गुलाम रसूल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed