फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cabinet Minister Sanjay Nishad said Congress bharat jodo yatrabreaking country taunts on OP Rajbhar

Mirzapur: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले- भारत जोड़ो यात्रा से देश को तोड़ रही कांग्रेस, ओपी राजभर पर कसा तंज

Sun, 09 Oct 2022 06:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 09 Oct 2022 06:01 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद मत्स्य विभाग के मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने कांग्रस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Sanjay Nishad said Congress bharat jodo yatrabreaking country  taunts on OP Rajbhar
मिर्जापुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने रविवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने विंध्य क्षेत्र के पक्का घाट पर साठ हजार अंगुलिका मत्स्य बीज गंगा में प्रवाहित किया। इसके बाद एक होटल पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर देश तोड़ने का काम कर रही है, जोड़ने का काम तो भाजपा गठबंधन कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुसलमान के घर बन रहे हैं, उनको अनाज मिल रहा है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट कहती है कि मुसलमान सबसे ज्यादा गरीब हैं तो कांग्रेस, सपा, बसपा ने इन्हें गरीब बनाकर छोड़ दिया। जिनका विकास हम कर रहे हैं। रही बात ओमप्रकाश राजभर की तो वे सुबह कहीं, शाम को कहीं और रहते हैं और राजनीति में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं जो उचित नही है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है ।

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने हमें गले लगाया

संजय कुमार निषाद ने बताया कि काफी समय पहले पुत्र के मुंडन संस्कार में विंध्याचल आना हुआ था। मां के दरबार में आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था और सेना के साथ रावण राज समाप्त किया था, उसी तरह मैंने सेना बनाई और देश में रावण राज को समाप्त करने की ठानी तो भारतीय जनता पार्टी ने हमें गले लगाया। मत्स्य विभाग के मंत्री बनने के बाद वे पहली बार मिर्जापुर पहुंचे। ो

विज्ञापन
विज्ञापन

Cabinet Minister Sanjay Nishad said Congress bharat jodo yatrabreaking country  taunts on OP Rajbhar
मां विंध्यवासिनी के दरबार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि 2024 में पुन: प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कर केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। कहा कि मत्स्य मंत्रालय दिल्ली को 20  हजार करोड़ रुपये दिए गए। जिसमें मुफ्त बीमा, एक लाख साठ हजार रुपये किसान क्रेडिट कार्ड के लिए और 25 योजनाओं में 60 प्रतिशत अनुदान दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि 25 करोड़ रुपये मछुवा कल्याण कोष में दिया है। इस धनराशि से निषाद समाज के बच्चों के लिए हर मंडल में कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। विंध्याचल में चार महीने से नाव का संचालन बंद होने के संबंध में उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात की जा रही है।

नाविकों की रोजी रोटी बंद नहीं होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि नाविक मां गंगा के सेवक हैं और गंगा यहां आने श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। ऐसे में नाविकों की रोजी रोटी बंद नहीं की जानी चाहिए। यहां पीएसी व जल पुलिस लगाकर गंगा में नावों का संचालन शुरू कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अधिकारी नहीं मानेंगे तो मुख्यमंत्री से मिलकर इस मसले को उठाया जाएगा। निकाय चुनाव के संबंध में उनका कहना था कि पार्टी चुनाव के लिए बनी है। भाजपा बड़े भाई के रूप में जैसा कहेगी, वैसा करेंगे। उधर, मंत्री को नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed