{"_id":"5fbfde958ebc3e9bd0126eb4","slug":"bus-filled-with-wedding-processions-overturned-in-mirzapur-12-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में बारातियों से भरी बस पलटी, 12 लोग घायल, एक वृद्ध गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में बारातियों से भरी बस पलटी, 12 लोग घायल, एक वृद्ध गंभीर
Thu, 26 Nov 2020 10:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के सकरौड़ी गांव के पास गुरुवार की सुबह भाईपुर फीडर के सर्विस पटरी के नीचे बारातियों से भरी बस पलट गई। उसमें सवार 10 से 12 लोग घायल हो गए। संयोग रहा कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। चालक बस से कूदकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए ले गई। एक वृद्ध को गंभीर चोट लगी। अन्य प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।
विज्ञापन
क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी छोटेलाल के पुत्र रामबाबू का विवाह था। बारातियों को लेकर बस चहनियां चंदौली गई थी। सुबह बारात वापसी के समय भाईपुर फीडर के सर्विस पटरी पर बस की कमानी टूट जाने से बस सकरौड़ी गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे बस में सवार लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बस को पलटते देख गांव के लोग पहुंच कर बारातियों को बस से बाहर निकाले। जिससे फूलचंद 65 वर्ष पुत्र छटंकी के पैर में गंभीर चोट आई है, उनको रेफर कर दिया गया। हादसे में मोलई 62 वर्ष पुत्र बेचू, राकेश 35 वर्ष पुत्र लालजी, राजेंद्र 45 वर्ष पुत्र सीताराम सभी निवासी ग्राम श्रीपुर घायल हो गए। अन्य घायल रिश्तेदार अपने गंतव्य को चले गए। चालक बस पलटने पर कूदकर फरार हो गया था।
विज्ञापन