फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bulldozers ran at two prayer sites on reserved land of Jungle Mahal

Mirzapur News: जंगल महाल की आरक्षित भूमि पर बने दो प्रार्थना स्थलों पर चला बुलडोजर

Mon, 12 Aug 2024 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran at two prayer sites on reserved land of Jungle Mahal
अहरौरा। जंगल महाल स्थित कुम्हिया तथा बेलखरा की वन भूमि पर बने दो प्रार्थना स्थलों को रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तथा एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा के इस मामले में वन तथा राजस्व कर्मियों की तरफ से आरोपियों के खिलाफ बीते नवंबर माह में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन

शासन को खुफिया जानकारी मिली थी कि जमालपुर ब्लॉक में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से सरकारी पहाड़ खाते, वन तथा राजस्व की जमीन कब्जा करके एक दशक से प्रार्थना स्थल का निर्माण कराकर मतांतरण कराया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासनस्तर से जांच कराई गई। उधर, वन तथा राजस्व कर्मियों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने जंगल महाल के कुम्हिया, बेलखरा में बने प्रार्थना स्थल का अभिलेखीय साक्ष्य संकलित किया। जिसमें अवैध रूप से कब्जा करके प्रार्थना स्थल का निर्माण कराकर मतांतरण का मामला सामने आया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ वन तथा राजस्व कर्मियों की ओर से बीते नवंबर माह में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे।रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा की मौजूदगी में जंगल महाल के कुम्हिया तथा बेलखरा की वन भूमि पर बनवाए गए प्रार्थना स्थल को बुलडोजर से गिरा दिया गया। इस दौरान तहसीलदार चुनार, राजस्व कर्मियों के अलावा राजगढ़, चुनार, जमालपुर, अदलहाट तथा अहरौरा थाने की पुलिस मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि प्रार्थना स्थल बनवाकर गांव के भोले-भाले लोगों का धर्मांतरण कराने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि जंगल महाल की वन भूमि पर अवैध रूप से प्रार्थना स्थल का निर्माण कराया गया है। इस मामले में मुकदमा भी पंजीकृत है। बहुत ही सुनियोजित ढंग से इस काम को किया जा रहा था। इस तरह की और अवैध संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि चुनार रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में हुए अनधिकृत कब्जे को हटाया गया है। कब्जा करने वालों को वन अधिकारी की रिपोर्ट पर नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए अवसर प्रदान किया गया। कब्जा स्थल पर नोटिस चस्पा किया गया, लेकिन कोई उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद सात दिन के अंदर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया। इसके बावजूद जमीन खाली नहीं की गई। इसके बाद वन विभाग की जमीन को राजस्व तथा पुलिस प्रशासन की तरफ से बलपूर्वक खाली कराया गया है। बेदखली की कार्रवाई में खर्च की वसूली भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed