{"_id":"629cf796f22fa7443a18abba","slug":"bulldozer-of-district-administration-run-on-encroached-buildings-mirzapur-news-vns6573835174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमित भवनों पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमित भवनों पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम को एसडीएम सदर चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी एवं राजस्व कर्मियों के निर्देशन में क्षेत्र के बंगाली चौराहा पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने मकानों पर बुलडोजर चला। शाम को पहुंची राजस्व टीम ने जेसीबी एवं मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचकर चिन्हित किए गए मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दिया। मकानों में रह रहे लोगों को बाहर निकाल कर उनके सामान को बाहर निकालने के बाद जेसीबी से मकान को ध्वस्त किया गया।
एसडीएम सदर ने बताया कि गाटा संख्या 1041 जो पीडब्ल्यूडी के नाम दर्ज है। जिस पर अनाधिकृत रूप से लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। विंध्य कारिडोर का रास्ता एवं पार्किंग स्थल की समस्या को देखते हुए इस जमीन को खाली कराया जा रहा है। इसमें 40 से 50 मकान जद में आ रहे हैं, जिन्हें ध्वस्त किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि सन 1900 के पहले का बंदोबस्ती नक्शा है। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। यह एक बीघा एक बिस्वा का रकबा है। जिस पर लोग अनाधिकृत रूप से मकान बना कर रखे हैं। एसडीएम ने बताया कि जो लोग पूरी तरीके से प्रभावित हो रहे हैं। उनके लिए काशीराम आवास की व्यवस्था की जा रही है ।इस दौरान नायब तहसीलदार सदर राकेश कुमार कनौजिया, पीडब्ल्यूडी के प्रवीण कुमार चौहान, सुशील चंद्र मौर्य, थाना प्रभारी विनीत राय आदि थे। साथ ही बड़ी संख्या में पीएससी एवं पुलिस प्रशासन के जवान के साथ-साथ महिला पुलिस कांस्टेबल सहित स्थानीय लेखपाल अरुण कुमार तिवारी, संतोष सरोज सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।