{"_id":"5db1e7378ebc3e93bb4c7cac","slug":"bsp-five-assembly-constituencies-presidents-resign-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बसपा को तगड़ा झटका, पांच विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, पार्टी में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बसपा को तगड़ा झटका, पांच विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, पार्टी में खलबली
Thu, 24 Oct 2019 11:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बीएसपी लोगो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई को तगड़ा झटका लगा है। यूपी के मिर्जापुर में बसपा से जुड़े पांचों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इससे पार्टी में खलबली मच गई है। पदाधिकारियों ने इस्तीफे का कारण जिलाधिकारी सहित कुछ अन्य पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली और व्यवहार को बताया है।
छानबे विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष लालबहादुर मौर्य, नगर के मनोज कुमार गौतम, मझवां के सुनील कुमार भारती, चुनार के अलगु राम भारती व मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नंद लाल भारती का इस्तीफा मुख्य जोन इंचार्ज मिर्जापुर मंडल अमरेंद बहादुर भारती को सौंपने का दावा किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों का कहना था कि उन्होंने अपना इस्तीफा पहले ही दे दिया था लेकिन उस पर कोई विचार नहीं किया गया। इस बाबत जब जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम से पूछा गया तो उन्होंने चुनार विधानसभा इकाई को पहले ही भंग कर देने की बात कही। वहीं इस सूचना को सिरे से खारिज किया।