फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother in law murdered sister in law by slitting her throat in Mirzapur of UP

देवर ने की भाभी की हत्या: जिंदगी की भीख मांगती रही महिला, आरोपी ने चाकू से रेत दिया गला; तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Sun, 31 Dec 2023 04:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 31 Dec 2023 04:59 PM IST
सार

घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुहार गांव में हुई। हत्या की खबर मिलते ही आसपास में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घटना की वजह मकान का विवाद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Brother in law murdered sister in law by slitting her throat in Mirzapur of UP
mirzapur murder news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकान के विवाद को लेकर देवर ने अपनी भाभी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। चीख सुनकर जब भागकर मोहल्ले वाले पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद चुनार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी होने पर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचकर मकान के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मौके पर जांच करने पहुंचे एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिए।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
चुनार क्षेत्र निवासी चांद हाशमी तीन भाई हैं। वह मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता है। उसका सबसे छोटा भाई फिरोज परिवार के साथ मुंबई रहता है। दूसरे नंबर पर जावेद पैतृक मकान के एक हिस्से में रहता था। दूसरे हिस्से में चांद की पत्नी रोजी (40) रहती थी। जिस मकान में रोजी रहती थी। जावेद उस पर कब्जा करना चाहता था। इसे लेकर कई बार विवाद किया था। 
विज्ञापन


पुलिस पर लापरवाही का आरोप 
रविवार की सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। रोजी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पीआरवी पुलिस जावेद को जमुई पुलिस बुथ ले गई। आरोप है कि बिना कार्रवाई उसे छोड़ दिया गया। पुलिस बुथ से घर लौटने के बाद जावेद सीधा रोजी के कमरे में गया और चाकू से गला रेत दिया। इस दौरान रोजी अपनी जिंदगी का भीख मांगती रही, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो जावेद हत्या कर फरार हो गया। कमरे में खुन से लथपथ रोजी को देख लोगों ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई ने इन पर लगाया हत्या का आरोप

चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ चुनार उमाशंकर सिंह और एएसपी नक्सल ओपी सिंह मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतका रोजी के भाई वली मोहम्मद और सादिल निवासी पनियरा थाना राजातालाब वाराणसी पहुंचे। वली मोहम्मद ने मकान कब्जे के विवाद में जावेद और उसकी मां बीबी बेगम पर बहन रोजी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी जावेद और उसकी मां बीबी बेगम पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर रोजी का पति चांद मुंबई से घर के लिए रवाना हुआ है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने कहा कि महिला रोजी घर में अकेले रहती थी। देवर जावेद का मकान सामने है। उसका रोजी से आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार के बाद रविवार की सुबह भी विवाद हुआ था। जिसके बाद जावेद ने रोजी की हत्या कर दी। मृतका के भाई ने मकान विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। जिस पर आरोपी और उसकी मां पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed