फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother-in-law dies due to a pickup full of visitors

Mirzapur News: दर्शनार्थियों से भरा पिकअप पलटने से देवर-भाभी की मौत

Sun, 22 Oct 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies due to a pickup full of visitors
लालगंज। थाना क्षेत्र के गैपुरा मार्ग पर कुशियरा फाल के सामने शनिवार को सुबह ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पिकअप सवार 33 लोग घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने 17 घायलों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डाॅक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। पांच लोगों को बीएचयू रेफर कर दिया। अन्य 16 घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया। उधर, पुलिस वाहन मालिक और चालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि मालवाहन से सवारी ले जाने पर पिकअप चालक और मालिक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के गड़बड़ा गांव से शनिवार को सुबह एक परिवार समेत पट्टीदारी के 33 लोग एक पिकअप में सवार होकर विजयपुर व विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। गाड़ी गांव निवासी चालक कमलेश मौर्या चला रहा था। लालगंज गैपुरा मार्ग पर कुशियरा फाल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादमें में पिकअप सवार चालक समेत 33 लोग घायल हो गए। एक बालिका बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। चीख पुकार होने लगी। लोगाें ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने चार एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाॅ. संजय सिंह ने 17 दर्शनार्थियों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में डाॅक्टर ने कलुई देवी (50) और उनके देवर भोला (30) को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों श्यामकली (40), रूपा (17), किशन (8), सोम (9) गुड्डी (60) को ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल रिंकी (10), जय देवी (30), अनारकली (55), साजन (12), महाराजी (45), नन्दनी (12), आकाश (28), काजल (5), भागीरथी (30), पिंकी (7) का ट्रामा सेंटर में इलाज कराया गया। इनके अलावा आंचल (7), सोनी (18), अर्जुन (32) निवासी अतरैला राजा, भोला (50), रीता (12), नीलू (10), नेहा (12), युवराज (10), सोनी(14), पिंकी (6) निवासी गड़बड़, ममता (30) निवासी अतरैला राजा, साजन (12) और चालक कमलेश (30) का सीएचसी में उपचार किया गया। हादसे में आराध्या (2) पुत्री अर्जुन बाल-बाल बच गई। उसे खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल व कार्यवाहक एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह डाॅक्टरों की टीम के साथ मरीजों घायलों का इलाज करने में जुट गए। मौके पर अस्पताल चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव, शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने घायलों को इलाज कराने में मदद की। सूचना पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अस्पताल पहुंच कर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और परिजनों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed