फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother going to sister's house dies in accident, another injured

Mirzapur News: बहन के घर जा रहे भाई की हादसे में मौत, दूसरा घायल

Fri, 10 May 2024 04:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Brother going to sister's house dies in accident, another injured
मड़िहान। बहन के घर जा रहे बाइक सवार दो भाई बुधवार की रात मड़िहान थाना क्षेत्र के कुनबियामार जंगल के पास लघुशंका कर बाइक पर बैठे ही थे कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। एक को गंभीर चोट लगी। कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों और पुलिस के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में उपचार के दौरान एक भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन

दारानगर गांव निवासी इसहाक (23) अपने बड़े भाई शाहिद खान (26) के साथ बाइक से कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खजूरी निवासी बहन शहनाज के घर जा रहे थे। दोनों कुनबियामार जंगल के पास पहुंचे थे। वहां गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका करने लगे। लघुशंका करने के बाद दोनों भाई बाइक पर बैठे ही थे कि दूसरी तरफ से आए कार चालक ने सामने से टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिरकर तड़पते रहे। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी मड़िहान ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में उपचार के दौरान इसहाक को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसहाक चार भाईयों में सबसे छोटा था। इसहाक टाइल्स लगाने का काम करता था। उधर, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed