फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother dies in road accident 12 days before sister's wedding

बहन के शादी से 12 दिन पहले सड़क हादसे में भाई की मौत

Fri, 20 Nov 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Brother dies in road accident 12 days before sister's wedding
जिगना। थाना क्षेत्र के गोनौरा गांव निवासी युवक की प्रयागराज अंतर्गत नैनी में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक की बहन की 12 दिन बाद 30 नवंबर को शादी तय है। शादी से पहले भाई की मौत से बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोनौरा गांव निवासी जगनारायण भूंज का 26 वर्षीय पुत्र शारदा प्रसाद अपने गांव के साथी शुभम सिंह के साथ बुधवार को सुबह 10 बजे खरीदारी करने बाइक से प्रयागराज गया था। नैनी में कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें शारदा प्रसाद व शुभम सिंह घायल हो गए। शारदा प्रसाद की गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि शुभम सिंह का इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को गांव में शव पहुंचने व घटना की जानकारी होते ही गांव में मातम छा गया। शारदा प्रसाद चार भाई, एक बहन में सबसे बड़ा था। बाहर रह कर नौकरी करता था। परिवार चलाने की जिम्मेदारी उसी पर थी। शारदा प्रसाद की एकलौती बहन गुड़िया की शादी 30 नवंबर को होनी तय है। 27 नवंबर को तिलक होना था। लेकिन बहन की डोली उठाने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। मृतक की मां बहन व पत्नी का रो-रो कर बुरा है। उसकी मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed