फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Boundary wall, uploaded fake photo of water chiller to embezzle millions

Mirzapur News: बाउंड्रीवाल, वाटर चिलर का फर्जी फोटो अपलोड कर किया लाखों का गबन

Sun, 30 Nov 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Boundary wall, uploaded fake photo of water chiller to embezzle millions
पटेहरा। गढ़वा कंपोजिट विद्यालय के बाउंड्रीवाल और वाटर चिलर का फर्जी फोटो अपलोड कर लाखों रुपये का बंदरबाट कर लिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा किया गया है। इसमें ब्लॉक के कई अधिकारी भी इनका साथ देते हैं। यही कारण है की आज तक किसी भी घोटाले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकी है। गांव निवासी मनोज सिंह, अवधेश पाल का आरोप है कि ग्राम पंचायत के कंपोजिट विद्यालय में बाउंड्रीवाल के लिए एक लाख 65 हजार व वाटर चिलर के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपये निकालकर आपस में बंदरबाट कर लिया गया है। गांव के अन्य विकास कार्य के नाम पर लाखों रुपये का गबन किया गया है। इसकी मुख्यमंत्री पोर्टल पर पहले भी कई बार शिकायत हो चुकी है। शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी से भी शिकायत हुई। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए टीम गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। कई साल बीत गए फिर भी कोई जांच नहीं हुई। ना ही कोई कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जो जांच के आदेश दिए थे उसमें जांच अधिकारी नमित हैं। वही, जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित करेंगे। इसके बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. राजीव कुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed