फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   boost the establishment of industry

उद्योग लगाने के लिए करें प्रोत्साहित

Fri, 31 Mar 2017 12:28 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Fri, 31 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी कंचन वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय उद्योग बंधुओं की बैठक हुई। जिसमें उद्योग को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। डीएम ने कहा कि  अधिकारी जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करें। जिससे युवाओं को जनपद में ही रोजगार के अवसर मिल सके।
विज्ञापन


डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि उद्यम के लिए हर संभव बिजली देने का प्रयास करें। जिससे उद्यमियों को निर्वाध रूप से बिजली मिल सके। एलडीएम दिनकर सिंह को निर्देश दिया कि जिले में उद्यम स्थापित करने के लिए उद्यमियों को नियमानुसार अधिक से अधिक ऋण देने का प्रयास करें। सभी एसडीएम को कहा कि क्षेत्र में उद्यम लगाने वाले व्यापारियों को हर संभव प्रयास करें। खंड विकास अधिकारी अपने अपने ब्लॉकों में उद्यमियों को उद्योग लगाने में प्रोत्साहित और मदद करें। उद्यमियों को विभाग द्वारा हरसंभव मदद दिया जाए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2016-17 की प्रगति की समीक्षा किया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण नियमानुसार पुरा करें। जिससे अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान हो सके। डीएम ने मुजेहरा से तिलठी रोक तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश दिया। महानगर योजना वर्ष 2021 के तहत हस्तशिल्पयों को हस्तशिल्प पहचान पत्र जल्द बनवाने का निर्देश दिया। अधिकारी उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता बरतने का निर्देश दिया। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपायुक्त उद्योग सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed