फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bolero full of baraatis collides with tree, five injured

बरातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, पांच घायल

Fri, 20 May 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bolero full of baraatis collides with tree, five injured
लालगंज थाना क्षेत्र के पथरौर गांव के पास लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को बेलन बरौंधा थाना लालगंज से मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ में बरात आयी थी। बृहस्पतिवार को भोर में एक बोलेरो में नौ लोग सवार होकर वापस बेलन बरौंधा जा रहे थे। पथरौर गांव के पास पहुंचे थे कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में ठाकुर (30), अवधेश (25), रजिंदर (50), चंद्रप्रकाश (10 )निवासी ददरी केवाटान थाना लालगंज व हरिओम (25) निवासी मेजा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों एक पिकअप से पटेहरा पीएचसी पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद प्रभारी डॉक्टर वाजिद जमील ने रजिंदर और ठाकुर की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed