{"_id":"6a35938109140294d8051ac7","slug":"body-of-truck-driver-who-fled-after-a-night-time-accident-found-in-a-field-in-the-morning-murder-alleged-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-155663-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रात में हादसे के बाद भागे ट्रक चालक का सुबह खेत में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रात में हादसे के बाद भागे ट्रक चालक का सुबह खेत में मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
विजयपुर गांव के बरगाहीपुर पुरवा के पास खेत में मृत मिले लवकुश मौर्या की फाइल फोटो। स्रोत- परिवा
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा-जिगना मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात को ट्रक से हादसे के बाद भागे चालक लवकुश मौर्य (32) का घटना स्थल से दो किमी आगे विजयपुर गांव के बरगाहीपुर पुरवा के पास शुक्रवार सुबह खेत में शव मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन हत्या की आशंका जताए हैं।
क्षेत्र के गोसाईं पुरवा निवासी लवकुश मौर्य बृहस्पतिवार की रात को नौ बजे ट्रक लेकर आ रहा था तो गैपुरा -जिगना मार्ग पर मिठाई की दुकान के पास किसी वाहन में टक्कर मार दिया। इसके बाद वहां से वह भाग गया। शुक्रवार सुबह सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो सीवान में एक शव देखा। सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात लवकुश मौर्य शराब के नशे में था। मृतक के शरीर पर केवल हरे रंग का लोवर था। मृतक के छोटे भाई मनीष मौर्य ने बताया कि लवकुश किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई इसकी गहन जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति का ट्रक चलाता था।
विज्ञापन
आशंका है कि ट्रक मालिक ने उसकी हत्या करा दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अजीत सिंह, गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद द्विवेदी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाते हुए जांच पड़ताल किया। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि रात को ट्रक चालक लवकुश किसी गाड़ी में टक्कर मारने के बाद भागा। उसे भागते समय लोगाें ने देखा। उसने ट्रक मालिका को भी फोन कर हादसे के बाद भागने की जानकारी दी। लवकुश नशे का आदि था। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि हो जाएगी।