फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Board exams are about to begin, police remove loudspeakers

Mirzapur News: शुरु होनी है बोर्ड की परीक्षा, पुलिस ने उतरवाए लाउडस्पीकर

Tue, 17 Feb 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Board exams are about to begin, police remove loudspeakers
मिर्जापुर। बोर्ड परीक्षा शुरु होने से पहले पुलिस ने सोमवार को मैरेज लॉन, धार्मिक, सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर अनुमन्य ध्वनि सीमा से अधिक लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों, लाउडस्पीकर को उतारवाया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने बताया कि त्योहार के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में डीजे, धवनि विस्तारक यंत्रों, लाउस्पीकर के नियम विरूद्ध अनियंत्रित प्रयोग, धार्मिक, पूजा स्थलों, सार्वजनिक स्थलों व मैरेज लॉन, हॉल में देर रात तक नियम विरुद्ध तीव्र गति से ध्वनि विस्तारक यंत्र व लाउण्डस्पीकर बजाए जाने से छात्रों द्वारा की जा रही परीक्षाओं की तैयारियों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इसके साथ ही साथ बीमार व्यक्तियों और आमजनमानस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिस पर नियंत्रण के लिए राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में समस्त थाना प्रभारीच चौकी प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। 16 से 18 फरवरी तक अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को कई स्थानों से अनुमन्य ध्वनि सीमा से अधिक लगे लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यन्त्रों को चेक किया गया। मानक से अधिक ध्वनि सीमा वाले लाउडस्पीकरों को हटवाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed