फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BLOs will visit the homes of elderly voters upon receiving information from them.

Mirzapur News: वृद्ध मतदाताओं की सूचना पर उनके घर जाएंगे बीएलओ

Mon, 02 Feb 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
BLOs will visit the homes of elderly voters upon receiving information from them.
मिर्जापुर। जिले में एसआईआर के तहत जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें सूची में जोड़े जाने का अभियान चल रहा है। बुजुर्ग मतदाताओं की समस्या देखते हुए यह कहा जा रहा है कि यदि वृद्धों को मतदाता सूची में नाम को लेकर कोई समस्या है तो उनकी सूचना पर बीएलओ उनके घर जा सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 100 वर्ष की आयु के आसपास के लगभग 400 मतदाता हैं। एसआईआर के समय बीएलओ सभी मतदाताओं के घर गए थे और फाॅर्म दिया था, सूचनाएं एकत्र की थी। उसके बाद जिन मतदाताओं के फॉर्म जमा नहीं हुआ था, उनके घर जाकर फॉर्म जमा भी किया था। अब यदि किसी का नाम रह गया है या कोई समस्या आ रही है तो सूचना मिलने पर बीएलओ उनके घर भी जा सकते हैं ताकि मतदाता सूची संबंधी उनकी समस्या का निराकरण हो सके। हालांकि अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं है कि किसी वृद्ध मतदाता को कोई समस्या हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed