{"_id":"5edb95708ebc3e90602ac5ca","slug":"bloody-clash-between-two-sides-over-road-dispute-mirzapur-news-vns5286358162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। बेलखरा गांव में शुक्रवार की शाम को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। एक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
रास्ते के विवाद को लेकर बेलखरा गांव में शुक्रवार की शाम दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष से कुछ लोग इकट्ठा हो चुके बारिश के पानी से निजात पाने के लिए गली में पटिया बिछाने रहे थे। तभी दूसरे पक्ष ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर विवाद इतना बढ़ा गया कि मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची महिलाएं भी इस हमले का शिकार हो गईं। मारपीट की घटना में एक पक्ष से महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से शकील अहमद की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के आरोपी इस्लाम, अंसार, रियाजू और बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित पक्ष से कौशर जहां, हारून , आसिफ सहित सात लोग घायल हुए हैं। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा में इलाज कराया गया है। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि दो पक्षों में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।