फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Block premises: Damaged tree guards, trees and plants missing from location

ब्लॉक परिसर : क्षतिग्रस्त ट्री गार्ड, पेड़ और पौधे स्थान से गायब

Tue, 10 Jun 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Block premises: Damaged tree guards, trees and plants missing from location
मिर्जापुर। पौधरोपण को लेकर जहां एक तरफ शासन गंभीर है वहीं जिला मुख्यालय से सटे सिटी ब्लॉक परिसर में बने ट्री गार्ड पिछले कई वर्षो से क्षतिग्रस्त हैं। उसमें से पेड़-पौधे भी गायब हैं। बावजूद इस तरफ अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सिटी कार्यालय के बगल और ब्लॉक सभागार के सामने कुछ वर्ष पहले 16 स्थानों पर पौधरोपण किया था। रोपण के बाद बाकायदा ट्री गार्ड भी बनाया गया था। आज आधे से अधिक न सिर्फ ट्री गार्ड क्षतिग्रस्त हैं बल्कि उसके अंदर पौधे भी अपने स्थान पर से गायब हैं। कई ट्री गार्ड में कूड़ा फेंका गया है। पांच जून का ब्लॉक में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया था। कई स्थानों पर पौधरोपण के दावे भी किए गए। लेकिन परिसर में वर्षों पहले से बदहाल पड़े ट्री गार्ड की तरफ किसी का ध्यान नहीं। ब्लॉक परिसर में आए दिन आला अफसरों की बैठकें भी होती हैं। बावजूद इसके बदहाल ट्री गार्ड को पूछने और देखने वाला कोई नहीं। क्षतिग्रस्त ट्री गार्ड को लेकर आने वाले फरियादी भी सोचने का विवश हैं। इस संबंध में डीसी मनरेगा बब्बन राय ने कहा ट्री गार्ड लोहे का है या कुछ और का दिखवाया जाएगा। यदि क्षतिग्रस्त है तो उसकी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed