फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Block chief held baby shower for pregnant mothers

Mirzapur News: गर्भवती माताओं की ब्लॉक प्रमुख ने की गोद भराई

Tue, 03 Oct 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Block chief held baby shower for pregnant mothers
जमालपुर। पोषण माह के तहत सोमवार को ब्लाॅक मुख्यालय सभागार में जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख जमालपुर ने की। मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से खाद्य पदार्थों से संबंधित स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख मंजू सिंह ने प्रत्येक स्टाल पर पहुंचकर खाद्य सामग्रियों की पौष्टिकता के बारे में जानकारी ली। पक्का भोजन, फल, हरी साग सब्जी के स्टाल लगाए गए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा पांच बच्चों का अन्न प्राशन कराया। पांच स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत भी किया। खंड विकास अधिकारी मुनीष कुमार सिंह ने कहा कि माताएं बच्चों को जन्म से पूर्व एवं पश्चात विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पौष्टिक आहार का सेवन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के जन्म के पश्चात छह माह तक केवल मां का दूध पिलाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के तहत आने वाली सभी बच्चियों के फार्म भरवाने का निर्देश दिया। इस दौरान पूर्व व्लाॅक प्रमुख आनंद सिंह बंटू, डाॅ. रहमान, सीडीपीओ शशिकला यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed