फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP will win all Lok Sabha seats in 2024: Brajesh

2024 में लोकसभा की सभी सीटें जीतेगी भाजपा : ब्रजेश

Thu, 22 Jun 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP will win all Lok Sabha seats in 2024: Brajesh
मिर्जापुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस बार लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने में कामयाब होंगे। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार का मुख्य एजेंडा विकास व जनकल्याण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने नौ वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसकी बदौलत ही 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलेगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज परिसर में जनसभा की और मोदी सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया के सामने भारत की सही तस्वीर प्रस्तुत की है। प्रधानमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा। शौचालय बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। अब हर घर नल से जल पहुंचाने की मुहिम चल रही है। युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा गया और रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत पटरी व्यवसायियों को भी काम दिए गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडे, माफिया नहीं हैं। जो हैं, वे जेल के अंदर हैं या प्रदेश छोड़कर चले गए। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकता है, जबकि अन्य दल परिवारवादी हैं। उपमुख्यमंत्री ने विंध्य काॅरिडोर समेत अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व को योग की सांस्कृतिक विरासत दी। आज विश्व के 180 देश मोदी के साथ योग कर रहे हैं। भारत विश्व गुरु बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति है। कोविड का टीका बनाकर भारत ने 140 देशोंं को उपलब्ध कराया। इससे पहले उपमुख्यमंत्री का हेलिकाॅप्टर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर उतरा। पार्टी नेताओं व विधायकों ने उनका स्वागत किया। वहां से उप मुख्यमंत्री सभास्थल पहुंचे।
विज्ञापन

एक पार्टी कार्यकर्ता ने गदा देकर उनका स्वागत किया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन हरिशंकर पटेल ने किया। जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात भी की और सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने निर्दोष कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। गुंडई चरम पर थी। अब जनता माफ नहीं करेगी। सपा के शासन में एक हजार दंगे हुए थे, जबकि भाजपा के साढ़े छह वर्ष के शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ। राहुल गांधी के बारे में कहा कि उनकी बातों का कोई महत्व नहीं है। राहुल विदेशों में जाकर देश के प्रति गलत बातें करते हैं। उनके बारे में कुछ कहना उचित नहीं है। उन्हें गरीबी के बारे में कुछ नहीं पता है। मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है। बलिया अस्पताल में मौतों से संबंधित सवाल पर कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है। अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध हैं। विपक्षी एकजुटता के बारे में कहा कि सभी कुर्सी के लिए एकजुट हो रहे हैं। वे कभी कामयाब नहीं होंगे। कई बार गठबंधन बन चुका है, लेकिन कामयाबी आज तक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed