फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP leaders submitted memorandum to CM Yogi to change name of Bhatauli bridge in mirzapur

Mirzapur: सीएम से भटौली पुल का नाम बदलने की मांग, विंध्याचल-अयोध्या के बीच रेल सेवा शुरू करने को सौंपा ज्ञापन

Wed, 17 Jul 2024 01:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Jul 2024 01:40 PM IST
सार

मिर्जापुर के भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सीएम योगी से एक प्रतिनिधिमंडल मिला। उन्होंने सीएम योगी से भटौली पुल का नाम पं. राम किंकर उपाध्याय करने की मांग की। साथ ही
विंध्याचल- अयोध्या के बीच रेल सेवा शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन
BJP leaders submitted memorandum to CM Yogi to change name of Bhatauli bridge in mirzapur
भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सीएम योगी से मिला एक प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषषण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिला। इस दौरान भटौली पुल का नाम मानस मर्मज्ञ पं. राम किंकर उपाध्याय के नाम पर करने, विंध्याचल- अयोध्या के बीच ट्रेन का संचालन शुरू करने तथा चुनार किले पर राजा भर्तृहरि विचार उद्यान बनवाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। आधे घंटे तक हुई वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने विंध्य कारिडोर, मिर्जापुर के विकास व होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा, जिला महामंत्री भाजपा दिनेश वर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन


इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद से बढ़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए एक सीधी रेल सेवा विंध्याचल- लखनऊ- अयोध्या के बीच चलाने की मांग की। इससे विंध्याचल आने वाले भक्त सहजता से नैमिषारण्य व तीर्थराज अयोध्या का दर्शन कर सकें। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गंगा नदी पर निर्मित भटौली घाट सेतु का नाम महान विद्धान पं. राम किंकर उपाध्याय के नाम पर करने का अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन के जरिए कहा कि बरैनी तिराहे पर उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाए। इसके अलावा चुनार किले पर राजा भर्तृहरि विचार उद्यान बनवाने का भी अनुरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन के जरिए कहा कि भारतीय संस्कृति में नाथ संप्रदाय व राजा भर्तृहरि द्वारा रचित शतकत्रयी (नीति शतक, श्रृंगारशतम व वैराग्य शतक) का अति विशिष्ट स्थान है। जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ पहुंचे इस पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed