फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP favors farmers, traders and not corporates: Sanjay Garg

किसान व्यापारी नहीं कारपोरेट की पक्षधर है भाजपा- संजय गर्ग

Sun, 19 Sep 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP favors farmers, traders and not corporates: Sanjay Garg
भाजपा सरकार किसान और व्यापारियों की नहीं बल्कि सिर्फ कारपोरेट की पक्षधर है। किसान और व्यापारी विरोधी इस सरकार की कलई खुल चुकी है। भाजपा सरकार में किसान और व्यापारी सुखी नहीं हैं। ये बातें समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय गर्ग ने शनिवार को लोहंदी स्थित एक लान में मंडलीय व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बिजली के बिल और जीएसटी जैसे गंभीर मुद्दों को विधानसभा में व्यापारियों के लिए उठाया गया। बढ़ रही गरीबी व बेरोजगारी के बारे में भी चर्चा की गई। कहा कि किसान खुशहाल होगा तो व्यापारी खुशहाल होगा। हालांकि सरकार ने इनकी खुशहाली के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कहा कि व्यापारी अपनी खुशहाली की राह सपा सरकार में देख रहे हैं। व्यापारी एक प्रोडक्ट एक टैक्स की बात करता है लेकिन एक प्रोडक्टर पर कई तरह के टैक्स हैं। कागज पर अलग टैक्स है, कागज से बनने वाली कापी और डायरी पर अलग टैक्स है। अनियंत्रित लाकडाउन में व्यापारी ने जान जोखिम में डालकर कार्य किया लेकिन उन्हें फ्रंट लाइन वर्कर नहीं माना गया। कोविड में मौत होने पर लोगों को शव रेत में दबाना पड़ा। सरकार ने हो रही मौत पर कोविड कारण नहीं लिखा जिससे लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, छात्र, नौजवान सभी परेशान हैं। कहा कि बिहार और बंगाल की तरह 2022 में यूपी का चुनाव होगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने कहा कि आने वाले चुनाव में व्यापारी निर्णायक भूमिका निभाएगा। भाजपा सरकार से पीड़ित व्यापारी अपना सम्मान वापस पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
व्यापारियों का सम्मान सिर्फ सपा में ही सुरक्षित
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी व्यापार के सम्मेलन में व्यापारियों ने समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होने की बात कही। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि व्यापारियों का सम्मान सिर्फ सपा में ही सुरक्षित है। आयोजन मंडल के प्रभारी अशोक केशरवानी ने कहा भाजपा ने खुद को व्यापारियों की पार्टी तो बताया लेकिन सरकार बनते ही उसने अपना असली चाल चरित्र दिखा दिया। डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार से कोरोना में आर्थिक नुकसान सहने वाले छोटे दुकानदारों, रेहड़ी, खोमचा व पटरी के दुकानदारों को विशेष रियायत देने की मांग की। प्रदेश सचिव अक्षयबर नाथ केसरवानी ने कहा कि सपा ने हमेशा से ही व्यापारियों का साथ दिया है। मुलायम सिंह यादव ने ही धारा 37, चुंगी प्रथा, सैम्पलिंग को समाप्त कराया था। जिलाध्यक्ष रूपेश वर्मा ने कहा कि जब से जीएसटी लागू हुआ है, तब से आज तक 950 नियम परिवर्तन हुए है। ऐसी स्थिति में छोटा एव मझौला व्यापारी व्यापार करें या कानून की किताब पढ़ें। अध्यक्षता देवेंद्र सिंह व संचालन व्यापार सभा के महासचिव नसीम कुरैशी ने किया। इस अवसर पर मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, जवाहरलाल मौर्या, आशीष यादव, अभय यादव, घनश्याम गुप्ता, दिनेश अग्रहरि, रामगोपाल बिन्द, कीर्ति कोल, रमाशंकर कोल, राकेश यादव, चंदन यादव, जाहिद अख्तर, इलियास खां, इब्राहिम अंसारी, कस्तूर चंद, रामबाबू कसेरा, पारसनाथ अग्रहरि, राजीव मेहरोत्रा, गोपाल केशरवानी, शीतला प्रसाद केशरवानी, सुरेन्द्र केशरवानी, रामनरायन साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed