फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Birsa Munda was the true hero of India: Ganesh Bhagat

भारत के सच्चे महानायक थे बिरसा मुंडा : गणेश भगत

Sat, 16 Nov 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda was the true hero of India: Ganesh Bhagat
बभनी। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में शुक्रवार को बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम बद्रीनाथ सिंह व विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार रहे।
विज्ञापन

अतिथियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद गोशाला में पूजा कर उद्घाटन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आदिवासी लोकनृत्य करमा, डोमकच, शैला और झूमर की आकर्षक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बिरसा मुंडा की ख्याति अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में काफी थी। उनके चलाए गए सहस्त्राब्दी आंदोलन के कारण बिहार, झारखंड, उड़ीसा सहित पूरे देश के आदिवासी उनको याद करते हैं। केवल 25 वर्ष के जीवन में उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत ने कहा कि बिरसा मुंडा क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि आदिवासी और मुंडा समाज के लिए देवता समान थे। वह भारत के सच्चे महानायक थे। क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री आनंद ने बिरसा मुंडा के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस मौके पर आईटीबीपी के डीआईजी इंद्रभूषण झा, बीएन सोनवान, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, सीजीएम पंकज मेदीरत्ता, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने बिरसा मुंडा को किया नमन
सोनभद्र। भाजपा के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आजादी के लिए पूरे आदिवासी समाज को खड़ा किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा यादवेंद्र द्विवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, बलराम सोनी, बृजेश श्रीवास्त आदि मौजूद रहे।

अपना दल एस के कार्यालय पर मनाई गई जयंती

सोनभद्र। अपना दल एस के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। इस दौरान मुख्य अतिथि दिनेश बियार, जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल, ज्यूत नारायण पटेल, आनंद दयालु, कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।
10 आदिवासी कलाकारों को भेंट किया मानर
बभनी। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर क्षेत्र के 10 आदिवासी कलाकारों को अतिथियों ने मानर भेंट किया। मानर मिलने पर आदिवासी कलाकारों ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत ने कहा कि सेवाकुंज आश्रम आदिवासी लोककला संस्कृति को आज भी संजोने का काम कर रही है।

तीन गांव के 28 किसानों में पट्टा वितरित
बभनी। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर तीन गावों के 28 किसानों को पट्टा वितरित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि बभनी ब्लॉक के तीन गांव फाटपखना के सात, जौराही के 11 और मधुबन के 10 किसानों को पट्टा दिया गया। इस दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, बीडीओ अजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed