फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding son going to visit relatives with mother dies in accident

Mirzapur News: मां के साथ रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार बेटे की हादसे में मौत

Thu, 16 May 2024 04:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Bike riding son going to visit relatives with mother dies in accident
हलिया। थाना क्षेत्र के मतवार गांव स्थित वन चौकी के पास बुधवार को दोपहर में किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां और पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पीएचसी हलिया भेजवाया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख पुत्र को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पुत्र की मौत हो गई। मां की दाहिनी आंख में चोट लगने के कारण पीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी 24 वर्षीय राकेश पाल अपनी 55 वर्षीय मां अनार कली को बाइक पर बैठाकर नौडिहवा गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में मतवार गांव स्थित वन विभाग चौकी के पास किसी वाहन सवार ने उनकी वाहन में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मां और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को पीएचसी हलिया भेजा गया। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने पुत्र की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में राकेश की मौत हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि मंडलीय अस्पताल जाते समय रास्ते में राकेश पाल की मौत हो गई है। उसकी मां का पीएचसी में उपचार चल रहा है। हलिया थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed