फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike-riding husband dies in truck collision, wife and sister-in-law injured

ट्रक के टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी और साली घायल

Tue, 14 Jun 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding husband dies in truck collision, wife and sister-in-law injured
मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला लट्ठहवा तालाब के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पति की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने सड़क पर बोल्डर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के पयागपुर रमगढ़वा गांव निवासी संजय कुमार (23) पुत्र स्व. मुन्नूराम सोमवार को पत्नी खुशबू (20) व साली अंतिमा उर्फ रेशमा (14) को बाइक पर बैठाकर विजयपुर स्थित शीतला मंदिर दर्शन पूजन करने जा रहे थे। वे मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला के लट्ठहवा तालाब के पास सुबह करीब नौ बजे पहुंचे थे, इसी बीच ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे संजय कुमार को गंभीर चोर्टें आइं। उनकी पत्नी व साली भी घायल हो गईं। तीनों को पास के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान थोड़ी ही देर बाद संजय की मौत हो गई। मौत होते ही कोहराम मच गया। परिजनों इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर बोल्डर रख कर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे गैपुरा चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र व जिगना थाना की पुलिस ने जाम हटवाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय की शादी 14 मई 2022 को लालगंज थाना क्षेत्र के बनवारी गांव निवासी ताड़केश्वर की पुत्री खुशबू के साथ हुई थी। संजय पांच बहनों व दो भाइयों में बड़े थे। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए था। माता गोधना देवी, पत्नी खुशबू, साली अंतिमा उर्फ रेशमा सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि संजय के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed