{"_id":"630fb339a5a1a668956d0216","slug":"bike-rider-woman-dies-due-to-truck-collision-mirzapur-news-vns671917041","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया अग्नि शमन कार्यालय के सामने बुधवार को सुबह ट्रक के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार महिला के पति, मां और पुत्र घायल हो गए। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गई। जहां से गंभीर रूप से घायल महिला को रेफर कर दिया गया। हादसे में बच्चे को हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद ट्रक चालक आगे वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उधर, इस घटना से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम समाप्त किया।
देहात कोतवाली के बीरशाहपुर निवासी सावित्री देवी (58) का मायका जिगना के चिलबिला गांव में है। सावित्री देवी के भाई शारदा प्रसाद बीमार चले रहे हैं। सावित्री की पुत्री गुड़िया देवी (32) का विवाह पड़री थाना क्षेत्र के झिंगुरा गांव में रामदुलार के साथ हुई है। सावित्री ने अपने दामाद रामदुलार से भाई को देखने के लिए चिलबिला गांव जाने की बात कही। सोमवार को राम दुलार अपनी सास सावित्री, पत्नी गुड़िया और पुत्र निर्भय (5) के साथ बाइक से जिगना के चिलबिला गांव गए थे। बुधवार को सुबह रामदुलार तीनों को बाइक पर बैठाकर अपने घर झिंगुरा आ रहे थे। इस बीच रास्ते में कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया अग्निशमन कार्यालय के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। उनका पति, मां और पुत्र घायल हो गए। पुत्र निर्भय को हल्की चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गई। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर गंभीर रूप से घायल सावित्री को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। रामदुलार को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कटरा कोतवाल नवीन तिवारी आश्वासन पर करीब आधे घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। कटरा कोतवाल नवीन तिवारी ने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।