फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider thugs ran away with five lakh jewels

पांच लाख का गहना लेकर भागे बाइक सवार ठग

Tue, 31 May 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider thugs ran away with five lakh jewels
देहात कोतवाली के समोगरा गांव में मंगलवार की सुबह टाइल्स और गहना साफ करने घर पहुंचे दो ठग शादी में जाने से पहले परिवार के कई महिलाओं का गहना लेकर फरार हो गए। ठगी का शिकार हुई महिलाओं की सूचना पर पहुंचे परिवार के सदस्य ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे नीले रंग की पल्सर से दो लोग आए। पहले घर की टाइल्स को साफ किया। घर में मां सुधा सिंह थी। उनके पायल को लेकर साफ किया। पायल साफ करने के बाद बहन आरती सिंह के गहने को साफ किया। परिवार की महिलाएं प्रतापगढ़ में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए तैैयारी कर रही थी। गहना साफ करने वाले के आने पर परिवार की अन्य महिलाओं ने अपना गहना दे दिया। गहना एक टिफिन में रखकर उसे गर्म करने के लिए अंदर गया। इस दौरान टिफिन से गहना निकालकर उसे गैस पर रख दिया। मौका पाकर वह फरार हो गया। उसे भागता देखकर महिलाओं ने दौड़ाया तब तक बाइक सवार फरार हो गए। ठग लगभग पांच लाख का गहना लेकर भागे है। इसकी सूचना करनपुर चौकी में दिया गया। देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि बाइक सवारों ने गहना साफ करने के बहाने ठगी की है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed