फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider injured after hitting a tree

रंग लगाने को लेकर कई स्थानों पर मारपीट, कई लोग हुए घायल

Tue, 30 Mar 2021 08:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after hitting a tree
मिर्जापुर/पड़री। होली पर्व पर सोमवार को जिले भर में कई स्थानों पर रंग लगाने और हुड़दंग के चलते मारपीट हुआ। जिसे सही समय पर पहुंच कर पुलिस ने बड़ी घटना होने से रोका। नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा मोहल्ले में सोमवार की देर शाम को दो पक्षों में रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ। मारपीट में कई लोग घायल हुए। पुलिस के आने पर सभी फरार हो गए। इसी तरह त्रिमोहानी, रमईपट्टी, रेलवे स्टेशन रोड पर रंग लगाने को लेकर विवाद और मारपीट हुई।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र में होली के पर्व पर रंग लगाने का विरोध करने पर कई स्थानों पर मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र के अघवार गांव में मुंह पर शराब फेंकने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें 32 वर्षीय मंगला प्रसाद के सिर में चोट आई। इसी प्रकार कम्हारी गांव में हुए विवाद में दो सगे भाई 33 वर्षीय बुल्लू व उसका छोटा भाई हीरा तथा दूसरे पक्ष से सुरेश, महेश, राजित को हल्की चोट आई है। मोहनपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट में 22 वर्षीय विजय सोनकर व 31 वर्षीय अजय सोनकर व दूसरे पक्ष से विकास कुमार, राकेश कुमार को हल्की चोट आई है। देवरी गांव में विवाद हुआ। जिसको पुलिस ने शांत कराया। अमीरती गांव में रंग लगाने को लेकर विवाद में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। जिसमें महेंद्र , जोगेंद्र, राजेंद्र की 17 वर्षीय पुत्री नीलम घायल हो गई। घायलों को अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed