{"_id":"691392ed7fc11fc234015c87","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-a-tree-in-lalganj-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-143330-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लालगंज में पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लालगंज में पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
लालगंज। लहंगपुर-बामी मार्ग पर मंगलवार की देर शाम घर लौटते समय बाइक सवार दीपू बिंद (26) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजापुर निवासी दीपू बिंद बाइक से बामी गांव स्थित कोल बस्ती गया था। वहां से मंगलवार की देर शाम घर लौट रहा था। लहंगपुर-बामी मार्ग पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
इससे वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी लालगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दीपू की शादी इसी साल कोटाघाट निवासी कंचन से हुई थी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। संवाद