फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being hit by trailer, one injured

Mirzapur News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार चालक की मौत, एक घायल

Sat, 17 Aug 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by trailer, one injured
थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क चिरूईराम गांव के सामने शुक्रवार की दोपहर ट्रेलर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार चालक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रयागराज कोरांव छरगड़ा गांव निवासी लाल बहादुर (55) गांव के चिंघारी (60) के साथ लालगंज के कठवार गांव में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वह चिरूईराम गांव के सामने पहुंचे तो ट्रक से टक्कर हो गई। दोनों वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रक में फंस गई। लाल बहादुर की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि चिंघारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना इतनी भीषण भी कि बाइक के तो परखच्चे उड़े ही लाल बहादुर के शव के भी चिथड़े हो गए। घटना की सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एंंबुलेंस से चिंघारी कोल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाई। लाल बहादुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत की सूचना से परिवार मे कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed