फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being crushed by truck, another injured

ओवरलोड वाहन पास कराने वाले तीन पर मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by truck, another injured
क्षेत्र के मेंहदीपुर चौराहे के पास शनिवार की रात ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान स्कार्पियो सवारों ने एआरटीओ द्वारा ओवरलोड बालू लदे ट्रक रोकने पर छोड़ने के लिए दबाव बनाया और धमकाया। जिसके बाद एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ल ने तीन आरोपितों के खिलाफ गाड़ी से कुचलकर मारने की धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ल शनिवार की रात मेहंदीपुर चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग में लगे थे। एआरटीओ ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक चार पहिया वाहन से तीन मनबढ़ किस्म के व्यक्ति जो अवैध गाड़ियों को पास कराने में लगे रहते हैं। ओवरलोड बालू लदी तीन ट्रक को रोकने पर वे आए और सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। इतना ही नहीं तीनों ने उन्हें गाड़ी से कुचलकर का प्रयास करने के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए कहाकि शाक्तिनगर से वाराणसी तक ओवरलोड वाहनों से पैसा लेकर लोकेशन से पास कराते है। एआरटीओ की तहरीर पर पुलिस ने धीरज सिंह पुत्र रामनाथ निवासी वाराणसी फूलपुर, इंद्रदेव पांडे पुत्र कृष्ण देव पांडेय निवासी मारकुंडी थाना चोपन सोनभद्र व बैजनाथ पुत्र मुक्तेश्वर दुबे निवासी डोक्ती जनपद बलिया के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपित गिरोह बनाकर अवैध गाड़ियों को सूचना के आधार पर पास कराने का कार्य करते हैं। जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed