फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being crushed by truck, another injured

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Sun, 26 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by truck, another injured
अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर रविवार की दोपहर हाजीपुर गांव के पास पेट्रोल पम्प के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल युवक को एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के जमुहार गांव निवासी प्रमोद कुमार (28) पुत्र बिहारी लाल गांव के ही एक व्यक्ति का बाइक लेकर अपने साथी युवक राम अधार (40) पुत्र स्व. कल्लू प्रसाद को लेकर घर से अदलहाट बाजार जा रहा था। वह जैसे ही थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा ही था कि सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही ओवर लोड अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रहे बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। जिससे बाइक के पीछे बैठे युवक राम आधार की ट्रक से कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को घटना स्थल से 500 सौ मीटर आगे खड़ा कर भाग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल चालक को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड पर लिखे पते के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। पुलिस मृतक के बड़े भाई राम सहाय की तहरीर पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed