फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being crushed by a truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Sat, 06 Jun 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by a truck
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव के पास शुक्रवार की रात ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मंडलीय अस्पताल ले गए। वहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी प्रधान वेद प्रकाश चौधरी का 28 वर्षीय पुत्र संदीप चौधरी किसी काम से बाइक लेकर जसोवर की ओर जा रहा था। वहां पर मिर्जापुर की ओर आ रहा ट्रैक बैक कर रहा था, तभी बाइक ट्रक में टकरा गई। इससे बाइक सवार संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों का सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बरकछा चौकी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के समय सिर में चोट लगी थी। युवक ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed