{"_id":"693dc6efdfefccad050a6eb7","slug":"bicycles-with-magnesium-rims-and-multiple-gears-are-the-first-choice-of-young-people-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-145044-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मैग्नीशियम रिम और मल्टी गियर वाली साइकिलें युवाओं की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मैग्नीशियम रिम और मल्टी गियर वाली साइकिलें युवाओं की पहली पसंद
विज्ञापन
दुकान पर नई साइकिल की खरीदारी करते ग्राहक।- संवाद।
मिर्जापुर। जाड़े में फिट रहने के लिए साइकिल अब युवाओं के बीच फिटनेस और फैशन का प्रतीक बन गया है। सुस्त पड़े साइकिल का बाजार अब फिर से गति पकड़ रहा है। बाजार में प्रतिदिन जहां पहले 25 से 50 साइकिलें बिक रहीं थीं। वहीं, अब 100 से 200 साइकिलें प्रतिदिन बिक रहीं हैं।
मैग्नीशियम रिम और मल्टी गियर वाली फैंसी मॉडल की साइकिलें खूब बिक रहीं हैं। फिटनेस के लिए शहर हो या गांव युवा सुबह-सुबह साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। साइकिल अब एक फिटनेस कल्चर का हिस्सा बन गई है। वासलीगंज, तेलियागंज, डंकीनगंज, संगमोहाल स्टेशन रोड पर करीब 12 से अधिक दुकानें हैं। साइकिल विक्रेता सुशील वर्मा बताते हैं कि तीन पहिये वाली बच्चों की साइकिलें 300 से 1400 रुपये तक उपलब्ध हैं। स्पोटर्स और एडवांस फीचर वाली साइकिलें 4 से 15 हजार रुपये की कीमत तक की हैं। सस्ते मॉडल के मुकाबले महंगे और स्टाइलिश मॉडल की बाजारों में मांग ज्यादा है। युवाओं के साथ-साथ बच्चों में भी साइकिल का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।
साइकिल की सवारी से जहां हमारी सेहत ठीक रहेगी वहीं पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। देश का ईंधन बचेगा। साइकिल की खरीदारी में सरकार को सब्सिडी देकर इसे बढ़ावा देना चाहिए। - सुशील कुमार वर्मा, तेलियागंज।
विज्ञापन
ठंड के दिनों में साइकिल की मांग बढ़ गई है। इससे चलाने से शरीर गर्म रहता है। वहीं, लोगों की तंदुरुस्ती कायम रहती है। पहले जहां 10 साइकिलें बिकती थीं। अब बिक्री बढ़ गई है।
- राधे, सरैया।