फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BHU team reached the sanctum sanctorum of mother Vindhyavasini

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में मेहराब लगाने पहुंची बीएचयू की टीम

Sun, 16 Jun 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
BHU team reached the sanctum sanctorum of mother Vindhyavasini
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में स्वर्ण और रजत मंडित मेहराब तथा स्तंभ लगाने का काम बीच में अटकने पर जिला प्रशासन ने शनिवार को आईआईटी बीएचयू की टीम की मदद ली। टीम ने मेहराब के दो स्तंभ को अत्यंत सावधानी से लगाने का काम पूरा किया। रविवार को स्तंभ को फिट करने का काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुराने मेहराब को काटकर निकालने के बाद उसकी जगह नए मेहराब तथा स्तंभ नहीं लग पा रहे हैं। इसका प्रमुख कारण पुराने मेहराब को काटकर निकाले जाने के बाद उसकी जगह नए का फिट न हो पाना बताया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन और श्री विंध्य पंडा समाज की बैठक में निर्णय के बाद वाराणसी से आईआईटी से एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई। इसके बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में चार किलो सोना तथा 51 किलो चांदी से निर्मित मेहराब तथा स्तंभ लगाने का काम चल रहा है। बीते सात जून से इसका ट्रायल शुरू हुआ था। पुराने मेहराब को काटकर निकाल दिया गया। इसके चार खंभे नीचे और पीछे की दीवारों में फिट किए गए थे। इन्हें निकाले जाने के बाद जब नया लगाने की बारी आई तो वह फिट नहीं हो पा रहा है। मंदिर में ज्यादा तोड़फोड़ की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मां का विग्रह प्राकृतिक रूप से पहाड़ पर स्थित है। ऐसे में गर्भगृह में किसी चीज को प्रभावित किए बगैर विग्रह को सुरक्षित रखते हुए काम किया जाना है। दो-तीन दिन तक विचार-विमर्श के बाद वाराणसी के बीएचयू से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। एडीएम शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि मां का विग्रह सुरक्षित रखते हुए आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञ इस काम को कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed