फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bhawanipur scandal again remembered after two decades

दो दशक बाद फिर याद आया भवानीपुर कांड

Sun, 08 Mar 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bhawanipur scandal again remembered after two decades
मिर्जापुर। 19 वर्ष पूर्व नौ मार्च को होलिका दहन के दिन ही नक्सल प्रभावित राजगढ़ क्षेत्र के भवानीपुर में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें 16 नक्सली मारे गए थे। इस बार भी नौ मार्च को होलिका दहन होना है। तारीख और त्योहार एक ही दिन होने के चलते पुलिस ने इस बार भवानीपुर के साथ आस-पास के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यस्था की गई है। जिससे किसी प्रकार के नक्सली मुवमेंट होने पर पुलिस अपनी कार्रवाई कर सके। दो दशक बाद क्षेत्र में काफी संख्या में फोर्स आमद होने से गांव के लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई है।
विज्ञापन

नौ मार्च 2001 को होलिका दहन वाले दिन ही पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुआ था। इसमें 16 नक्सली मारे गए थे। इस दिन को नक्सली शहादत के रूप में मनाते है। इस बार तारीख और त्योहार एक ही दिन पड़ने के चलते पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने स्थानीय थाना और चौकी पुलिस को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित करते रहे। किसी प्रकार की समस्या या कोई सूचना हो तो उच्चाधिकारी को अवगत कराएं। क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई विवाद न हो इसे देखते हुए राजगढ़ चौकी प्रभारी योगेंद्र नाथ यादव ने अभी से कदम उठाने शुरू कर दिए है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष चौकसी की जा रही है। सादेवर्दी में खुफिया विभाग अभी से पूरी तरह से हर क्षेत्र में निगाह रखे हुए है। होलिका दहन वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। राजगढ़ चौकी क्षेत्र में 27 स्थानों पर होलिका दहन होगा। उसमें लगभग चार स्थानों को संवेदनशील मानकर विशेष व्यवस्था की गई है। जिसमें भवानीपुर, चौखड़ा , धनसिरिया, कुड़ी आदि गांव आते हैं। जिसमें भवानीपुर गांव विशेष संवेदनशील माना गया है ।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भवानीपुर में 19 वर्ष पहले नक्सली मुठभेड़ हुई थी। इस बार भी तारीख और त्योहार एक ही दिन है। इसलिए एहतियात के तौर पर भवानीपुर और आस-पास के नक्सल प्रभावित स्थानों पर विशेष सुरक्षा लगाई गई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed