{"_id":"66c66ff51a600d258206bc04","slug":"bhaldariya-waterfall-in-the-waterfall-suddenly-flowed-in-water-five-rescued-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-120913-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भलदरिया झरने में अचानक बढ़े पानी में बहे सैलानी, पांच बचाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भलदरिया झरने में अचानक बढ़े पानी में बहे सैलानी, पांच बचाए गए
विज्ञापन
अहरौरा। सोनभद्र बॉर्डर के पास स्थित भलदरिया जल प्रपात में बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे बैजू बाबा आश्रम के समीप झरने में अचानक पानी बढ़ गया। इसके चलते जल प्रपात में तेज बहाव के बीच सैलानियों का दल घिर गया। अपने को बचाकर पानी से बाहर निकलने के प्रयास में पैर फिसलने से एक सैलानी तेज धारा में बह गया। मौके पर मौजूद अन्य सैलानियों की मदद से उसके पांच साथियों को बचा लिया गया।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से जल प्रपात में बहे सैलानी की तलाश में जुट गई। शाम करीब सात बजे जल प्रपात में बहे व्यक्ति का शव दह में एसडीआरएफ ने बरामद किया। वाराणसी से भलदरिया जल प्रपात पिकनिक मनाने बुधवार को दोपहर में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। बैजू बाबा आश्रम के पास सैलानी झरने में नहा रहे थे। इसी बीच अचानक पानी बढ़ने के साथ ही बहाव काफी तेज हो गया। वाराणसी से आए छह सैलानी पानी के बीच फंस गए। इस बीच वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शरीकपुर सोनारपुरा निवासी पर्यटक आनंद गुप्ता (58) का पैर फिसल गया। वे पानी के तेज बहाव में बहकर दह में चले गए। पानी के तेज बहाव में उनके साथी बिज्जू जायसवाल (62), दिलीप जायसवाल (35), अमित पटेल (34), वीरेंद्र सिंह (50) व राजेंद्र वर्मा (62) को मौके पर मौजूद अन्य सैलानियों की मदद से किसी तरह से पानी से बाहर निकाला गया।
इसके बाद पानी के बहाव में बहे सैलानी आनंद गुप्ता की सूचना मित्रों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम व गोताखोरों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पानी के तेज बहाव में बहे आनंद गुप्ता की तलाश शुरू की। शाम करीब सात बजे दह में आनंद का शव बरामद हुआ। आनंद गुप्ता ई-रिक्शा चालक थे। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह का कहना है कि अहरौरा के भलदरिया झरने में बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे डूबे सैलानी का शव चार घंटे बाद शाम सात बजे दह में एसडीआरएफ ने बरामद किया। छह लोग वाराणसी से भलदरिया झरने पर पिकनिक मनाने आए थे। स्नान के दौरान आनंद गुप्ता बह गए। एसडीआरएफ की मदद से शव बरामद कर लिया गया है। अन्य पांच लोग सुरक्षित हैं।