{"_id":"57b5ff344f1c1b29156eb7b9","slug":"belan-river-bridge-submerged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलन नदी के पुल पर बना रपटा जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलन नदी के पुल पर बना रपटा जलमग्न
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
जलमग्न पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच दिनों से क्षेत्र के लालगंज हलिया मार्ग पर स्थित बेलन नदी पर बने कोटाघाट पुल पर से पानी बहने के कारण आवागमन बाधित है। लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बरसात से नदी का पानी घटने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी स्थिति में अब लोगों को 24 किलोमीटर की दूरी तय कर ड्रमंडगंज के रास्ते एनएच सात पर आना पड़ रहा है। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम लालगंज जीसीराम ने किसी भी घटना को रोकने के लिए पुल के पास कर्मचारी तैनात किए गए हैं। लालगंज हलिया का मुख्य मार्ग पिछले पांच दिनों से बंद है।
लगभग 26 किलोमीटर लंबी इस सड़क का रपटा पानी में डूब जाने से उस पर से गुजरना अब खतरे से खाली नहीं है। आवागमन बाधित होने के चलते हलिया ब्लाक की दो तिहाई आबादी की कठिनाई तो काफी बढ़ गई है। लालगंज मुख्यालय और मिर्जापुर शहर में पहुंचने के लिए अब लोगों को समय व धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ेगा।
बता दें कि बेलन नदी पर बने इस रपटें पर प्रतिवर्ष पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी होती है। अधिवक्ता छात्र, कर्मचारी, किसान सभी परेशान होते हैं। इसके बाद भी किसी प्रतिनिधि का पुल बनाने का प्रयास सफल होता नही दिखाई देे रहा है। पुल के ऊपर से पानी बहने की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी लालगंज जीसीराम गुरुवार को कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर लोगों को सतर्कता बरतने को कहा। साथ ही पूरी स्थित पर खुद निगाह बनाए रखने की बात कही।