{"_id":"66d44de2157ec732d20f7bcf","slug":"beer-bar-operator-died-after-swept-away-in-dadri-falls-mirzapur-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने ददरी फॉल पर गया था पूरा परिवार, पानी में बह गया बीयर बार संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने ददरी फॉल पर गया था पूरा परिवार, पानी में बह गया बीयर बार संचालक
Sun, 01 Sep 2024 04:50 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, पटेहरा (मिर्जापुर)।
अमर उजाला नेटवर्क, पटेहरा (मिर्जापुर)।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:50 PM IST
सार
वाराणसी के अनिल परिवार के साथ ददरी बांध पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में वे बह गए। डेढ़ किमी दूर उनका शव मिला। हादसे के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ददरी फॉल (बांध) पर परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए बीयर बार संचालक तेज बहाव में बह गया। पुलिस की मदद से बांध का फाटक बंद कराया गया। 45 मिनट बाद डेढ़ किमी दूर उनका शव मिला।
विज्ञापन
वाराणसी के लहरतारा निवासी आदित्य (25) ने बताया कि शनिवार को पिता अनिल रावत (55) पिकनिक मनाने मां कलावती, बहन सोनाली, प्रिंसी और कुछ रिश्तेदारों के साथ ददरी बांध पहुंचे थे। बांध के दो फाटक खुले होने पर बहाव तेज था। सभी लोग फॉल में किनारे ही नहा रहे थे।
विज्ञापन
पिता नहाते समय गहरे पानी की तरफ गए और तेज बहाव में बह गए। थोड़ी देर बाद मिलने पर उन्हें निजी साधन से पटेहरा पीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नहाते समय डूबने से अनिल रावत की मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
चिल्लाता रह गया पूरा परिवार, आगे बढ़ गए पिताजी
आदित्य ने बताया कि पिता को गहरे पानी में जाते देख मां कलावती के साथ पूरा परिवार चिल्लाता रह गया, लेकिन पिता ने एक नहीं सुनी और बढ़ते गए। अचानक वह सभी की आंखों से ओझल हो गए। पिता को पानी में बहते देख मां रोते-रोते बेहोश हो गई। मां और दोनों बहनों को बार-बार बेहोश होता देख साथ गए अन्य लोगों ने उन्हें वाराणसी भेज दिया।