फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Be careful with the increasing effect of Kovid, check regularly

कोविड के बढ़ते प्रभाव से रहें सावधान, नियमित रूप करें जांच

Sun, 10 Jul 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Be careful with the increasing effect of Kovid, check regularly
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने ओपीडी, कार्यालय, उपस्थिति रजिस्टर, लेबर रूम, स्टोर रूम, दवा वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान समस्त कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित मिले। ु
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड के बढ़ते केस के मद्देनजर प्रोटोकाल का पालन करते हुए विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित रूप से कोविड की जांच के लिए सैंपल लेने का निर्देश भी दिया। अस्पताल परिसर के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था से वे संतुष्ट दिखे। सीएमओ ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान गर्भवती माताओं की भीड़ देखकर उन्होंने खुशी जताई। उनके निरीक्षण के समय तक डॉ पूर्णिमा 21 लाभार्थियों की जांच कर चुकी थीं। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य से समस्त लाभार्थियों को भी अवगत कराया। कहा कि समय-समय पर लोग अपनी जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर कराएं। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. रत्नाकर मिश्रा, डॉ. पूर्णिमा सिंह, एआरओ रमेश सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, भाई लाल, शरद श्रीवास्तव, प्रेम शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed