{"_id":"684988759162455070059889","slug":"be-careful-an-accident-can-happen-anytime-people-are-scared-of-the-dilapidated-wire-hanging-in-the-air-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सावधान कभी भी हो सकता है हादसा, हवा में झूल रहे जर्जर तार से डर रही जनता, व्यवस्था की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सावधान कभी भी हो सकता है हादसा, हवा में झूल रहे जर्जर तार से डर रही जनता, व्यवस्था की मांग
Wed, 11 Jun 2025 07:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 11 Jun 2025 07:35 PM IST
सार
हवा में झूल रहे तार हादसों को दावत दे रहे हैं। जनता को डर सता रहा है कि कहीं इसकी चपेट में न आ जाएं। जनता इसे व्यवस्थित करने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
210 करोड़ की रिवैंप्ड योजना के बाद भी जर्जर तारों को नहीं बदला नहीं जा सका है। विभागीय अधिकारी भी मानते हैं कि अभी कार्य पूरा नहीं हुआ है। इन्हीं जर्जर तारों की वजह से जगह-जगह दुर्घटनाएं और हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
रिवैंप्ड योजना के तहत जिले में 33 केवीए के 286 सर्किट किलोमीटर तार बदले जाने थे लेकिन अभी तक मात्र 141 सर्किट किलोमीटर तार ही बदले जा सके हैं। 11 केवीए के 5442 सर्किट किलोमीटर लंबे तार बदले जाने थे। उसमें से आधे से भी कम काम हुआ है, मात्र 2584 सर्किट किलोमीटर तार बदले गए हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार एलटी लाइन के 17060 सर्किट किलोमीटर तार बदले जाने थे लेकिन अभी मात्र 14266 सर्किट किलोमीटर तार ही बदले गए हैं। अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि जून 2025 तक कार्य पूरा होना था लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ है। अभी तक मात्र 70 प्रतिशत कार्य हुआ है।
विज्ञापन
चुनार : पिरल्लीपुर उपकेंद्र के अंतर्गत 30 किलोमीटर बिजली का तार बदला जाना था। 315 खंभे लगाए जाने थे। उपखंड अधिकारी जेके पटेल ने बताया कि 15 किमी तार बदले जा चुके हैं और 115 खंभे लगाएं गए हैं। शेष काम भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा।
लालगंज : क्षेत्र के वर्षों पुराने जर्जर तार लालगंज वस्त्ररा फीडर, लालगंज तुलसी का तार नहीं बदल गया है। जिसके कारण हवा के झोंके से ब्रेक डाउन हो जाता है। जमालपुर: क्षेत्र के नरायनपुर विद्युत उपकेंद्र और घरवाह विद्युत उपकेंद्र के हर फीडर में आठ 10 किलोमीटर तार जर्जर है, उन्हें नहीं बदला गया।
राजगढ़ : विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ की ओर से छह फीडरों के माध्यम से 70 गांव की बिजली की सप्लाई की जा रही है। जिसमें से राजगढ़ फीडर और खोराडीह 10 से 12 किलोमीटर की लंबी लाइन है। यह तार जर्जर हो गया है। कई शिकायतों के बाद भी आज तक नहीं बदल गया। हल्की सी आंधी आने पर तार टूट कर गिर जाते हैं। गर्मी में आए दिन बिजली का तार टूटने से गेहूं की फसलों में आग लग जाती है।