फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bail application of dowry accused canceled

जंगल में मिला सेवानिवृत्त अध्यापक का शव

Thu, 19 Nov 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bail application of dowry accused canceled
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के दहवा जंगल में चील्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक का शव बुधवार को मिला।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को चरवाहों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।
चील्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 61 वर्षीय बसंत लाल यादव लालगंज थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक थे। एक वर्ष पूर्व वह सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने के बाद भी विद्यालय के एक कमरे में रह रहे थे। वह प्रतिदिन विद्यालय से चार किमी दूर स्थित दहवा जंगल में झरने में स्नान करने जाते। वह झरने पर स्नान करने के बाद खाना बनाकर वहीं रहते। शाम को खाना बनाकर खाकर वापस विद्यालय सोने आते थे। मंगलवार को भी वह झरने पर खाना बनाने के बाद शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष रामेश्वर यादव ने बताया कि सेवानिवृत्त अध्यापक झरने से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed