फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bagaha defeated Bhuwalpur 25-19 and 25-20

Mirzapur News: बगहा ने भुवालपुर को 25-19 और 25-20 से हराया

Thu, 11 Jan 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bagaha defeated Bhuwalpur 25-19 and 25-20
सीखड़। अनुप्रिया पटेल फाउंडेशन और जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में बुधवार को श्री शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर में एक दिवसीय विंध्य खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब 800 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बगहा की टीम ने भुवालपुर को 25-19 और 25-20 से हरा दिया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग वॉलीबाल में बिदापुर ने एमएससी अदलपुरा को पराजित किया। कबड्डी बालक वर्ग में एमएससी अदलपुरा ने बालिका इंटर कॉलेज हासीपुर को पराजित किया। 100 मीटर दौड़ में अनूप कुमार प्रथम और नीरज द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 200 मीटर दौड़ में अभय प्रथम और विकास द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में चंदन यादव प्रथम तथा आर्य कुमार द्वितीय और 800 मीटर दौड़ में दीपक राय प्रथम और किशन द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 1500 मीटर दौड़ में नीरज यादव प्रथम और कुलदीप पाल द्वितीय तथा 3000 मीटर दौड़ में नीरज यादव प्रथम और कुलदीप पाल द्वितीय स्थान पर रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन

ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि नई ऊर्जा के साथ तैयारी करनी चाहिए। ताकि अगले प्रयास में सफलता मिल सके। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य केके सिंह, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह, विवेकानंद द्विवेदी, जिलाजीत सिंह, धीरज त्रिपाठी, प्रभु नारायण सिंह आदि मौजूद संचालन बृजभूषण सिंह ने किया। आभार ज्ञापन ओलंपिक संघ के महासचिव एसपी त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed