{"_id":"69921e37eb71601bc60c9257","slug":"baba-bhootnaths-wedding-procession-started-with-band-baja-and-dj-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-148749-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बैंडबाजे और डीजे के साथ निकाली बाबा भूतनाथ की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बैंडबाजे और डीजे के साथ निकाली बाबा भूतनाथ की बरात
विज्ञापन
बाबा भूतनाथ की बरात निकालते भक्त। संवाद
- फोटो : संवाद
मिर्जापुर। महाशिवरात्रि पर रविवार की शाम श्री पंचमुखी महादेव मंदिर से बैंडबाजे और डीजे के साथ धूमधाम के साथ बाबा भूतनाथ की बरात निकाली गई। जो मंदिर परिसर से उठकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। शिव बरात में भोलेनाथ और माता पार्वती की भव्य झांकी का दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत रहे।
शिव बरात निकले से पहले पुजारी विपिन कुमार ने भोलेनाथ पालकी की भव्य आरती उतारी। भोलेनाथ की पालकी यात्रा का दर्शन करने के लिए लोग सड़क के किनारे डटे रहे। छतों से लोगों ने पालकी यात्रा पर फूलाें की वर्षा की। इस दौरान अनुराग जायसवाल, आयुष केशरवानी, हिमांशु कसेरा, कृष्णांनद मिश्र, राजेश गुप्ता, सरिता मौर्या, राधा देवी, रचना श्रीवास्तव, सीमा देवी, नीलम गुप्ता आदि शामिल रहे।
-सड़कों पर उतरे लोग, ग्रामीण क्षेत्रों में निकली शिवबरात
सीखड़: महाशिवरात्रि पर भव्य शिवबरात निकली गई। आकर्षक झांकी के साथ भूत-प्रेत व नर-पिशाच के वेश में सजे कलाकार नाचते-गाते बरात में शामिल हुए। गौरैया से निकली बरात भुवालपुर शंकर मंदिर पहुंची, जहां ग्राम प्रधान मनोज त्रिपाठी ने स्वागत किया। खानपुर से निकली शिवबरात मवैया देवी धाम पहुंची, जहां ग्राम प्रधान दिनेश चौबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बरातियों की आवभगत की। ड्रमंडगंज, बेलन बरौंधा में विभिन्न देवी देवताओं की झांकी के साथ भव्य शिव बरात निकाली गई। इस दौरान म्यूजिकल भजन की धुन पर हुए शिव तांडव नृत्य को देख भक्त निहाल हो गए। डा महानारायण भारती झाकियों की पूजा, माल्यार्पण और आरती करने के बाद शिव बरात रवाना हुई। वहां से बेलन नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर में पूजन करते हुए बरौंधा बाजार में पहुंची। बाजार में आभूष विक्रेता मनीष सोनी तथा मिठाई विक्रेता मोनी गुप्ता द्वारा जलपान कराकर बरात में शामिल बरातियों का स्वागत किया गया। शिव बरात में भगवान ब्रह्मा, विष्णु, दुर्गा, पवन पुत्र हनुमान सहित भूतों प्रेतों की सजाई गई जीवंत झांकी का दर्शन करने के लिए बाजारवासी डटे रहे। इस दौरान चौकी प्रभारी संजय कुमार, निरंजन पांडेय, सौरभ प्रजापति मनीष सोनी सहित बाजारवासी उपस्थित रहे। कछवां, आदर्श नगर पंचायत में
विज्ञापन
कछवां परेड स्थित शिव मंदिर से केएससी अध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में भव्य शिव बरात का शुभारंभ हुआ। भगवान शिव की भेष में सजीव बरात आकर्षण का केंद्र रहीं। चील्ह, क्षेत्र के शिवालयों में जहां पर भक्तों ने पूजा अर्चना की वहीं पर पांच स्थानों से बाारात निकली गई। श्री पट्टी, हुसैनी पुर, चिल्ह, मल्लेपुर, अनुरुद्ध पुर पूरब पट्टी,गांव से लोग शामिल रहे।लालगंज। कठवार स्थित शिव-हनुमान मंदिर, छिछलहवा शिव मंदिर, पतार कला बढ़ौना बाबा शिव मंदिर तथा लालगंज बाजार शिव मंदिर परिसर से भव्य शिव बरात झांकी निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय गीतों के बीच निकली झांकी का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर विजय शंकर अग्रहरी, दिलीप केशरी, राजेंद्र सिंह यादव, शुभम केसरी आदि रहे।