फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Azad was a true son of the country

देश के सच्चे सपूत थे आजाद

Sun, 24 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 24 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Azad was a true son of the country
आजाद की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते बच्चे। - फोटो : mirzapur
नगर में शहीद चंद्रशेखर आजाद की 110वीं जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उनकी शहादत पर प्रकाश डाला। भटौली रोड स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में आज़ाद की जयंती शनिवार को मनाई गई। बच्चों ने चन्द्रशेखर की प्रतिमा पर तिलक एवं माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प सुमन अर्पित किया। बच्चों ने चंद्रशेखर के त्याग, बलिदान एवं संघर्ष को स्मरण करते हुए संकल्प लिया की विद्या अर्जन कर भारत के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे और भारत को विश्व पटल पर नई उचाईयों तक पहुंचाएंगे। चेयरमैन दिनेशचन्द्र सर्राफ ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन अर्पण करने वाले युवको में चंद्रशेखर आजाद का नाम सदा अमर रहेगा। इस अवसर पर आयुष कुमार सर्राफ, प्रधानाचार्य आस्था सर्राफ, अमित यादव, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता अदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नारघाट स्थित शहीद उद्यान में भी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह ने अमर शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। अन्य कार्यकर्ताआें ने भी उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता राजेश सिंह ने कहा कि आजादी के लंबे संघर्ष में किसी एक जाति के नही सबके सहयोग के चलते हमे गुलामी की दासता से मुक्ति मिली है। कार्यक्रम के दौरान शहीद उद्यान में स्थित अन्य अमर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान दिनेश, सुरेंद्र, वेदी शर्मा, अजय मिश्र, अवनीश गुप्त, रामचंद्र, सिंह सिंह, रिंकू, अजय श्रीवास्तव, सत्यम पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed