फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ayurveda and Yoga are ringing in the whole world, people from abroad are adopting it

आयुर्वेद व योग का पूरी दुनियां में बज रहा डंका, विदेश के लोग इसे अपना रहे

Sun, 06 Jun 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ayurveda and Yoga are ringing in the whole world, people from abroad are adopting it
मिर्जापुर। एलोपैथ और आयुर्वेद दोनों अच्छे हैं। इसमें किसी प्रकार संदेह नहीं है। लेकिन महामारी के इस दौर में भारत ही नहीं पूरी दुनियां में आयुर्वेद व योग का डंका बज रहा है। यह विचार राष्ट्रीय संत बापू चिन्मयानन्द ने रविवार को भरुहना स्थित एक कार्पेट कंपनी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किए। आयुर्वेद पर उन्होंने स्वामी रामदेव का समर्थन किया। बापू चिन्मयानन्द ने कहा कि किसी भी शासन-सत्ता में धर्म की भूमिका अहम होती है। धर्म ही सत्ता का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि रावण के राज में धर्म नहीं था। उसका राज में सिर्फ अधर्म था। कहा रामराज में धर्म की सत्ता थी। आयुर्वेद व एलोपैथ में उपजे विवाद में राष्ट्रीय संत ने स्वामी रामदेव की आवाज का समर्थन करते हुए कहा आयुर्वेद का जीवन में काफी महत्व है। विदेश के लोग आयुर्वेद व योग को अपना रहे हैं। देश, प्रदेश में कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संत ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यो की सराहना किया। उन्होने अधिक से अधिक वैक्सिनेशन पर जोर देते हुए सभी से टीका लगवाने का आवाह्न किया। अंत में राष्ट्रीय संत ने जिले में कोरोना महामारी में अपनी जान गंवाए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश मिश्र, सुनील कुमार पांडेय, रोहित शुक्ला, दिलीप सिंह गहरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed