फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ayodhya verdict Justice Ashok Bhushan's unwavering faith in Vindhyavasini Dham

अयोध्या फैसलाः मां विंध्यवासिनी धाम में न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अटूट आस्था

Sun, 10 Nov 2019 02:15 PM IST
Trainee Trainee जयेंद्र चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी
जयेंद्र चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 10 Nov 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya verdict Justice Ashok Bhushan's unwavering faith in Vindhyavasini Dham
जस्टिस अशोक भूषण

रामजन्मभूमि विवाद में शनिवार को ऐतिहासिक निर्णय देकर पांच सौ साल पुराने विवाद का पटाक्षेप करने वाले उच्चतम न्यायालय के संविधान पीठ के पंच परमेश्वरों में शामिल रहे जस्टिस अशोक भूषण की मां विंध्यवासिनी धाम में अटूट आस्था रही है। जिले में उनकी रिश्तेदारी भी है। इस वजह से उनको जिले में जानने वाले भी कई लोग हैं। शनिवार को फैसला आने के बाद परिचितों ने न्यायमूर्ति से जुड़ी बातें साझा कीं।

विज्ञापन


चौधरी महादेव प्रताप डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में साथ-साथ पढ़ाई करने वाले अधिवक्ता राकेश चंद्र श्रीवास्तव बताते हैं कि जस्टिस अशोक भूषण की विंध्यधाम में गहरी आस्था है। हर साल अष्टमी को वे दिन व्रत रखते हैं और दर्शन पूजन के लिए विंध्याचल धाम आते हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति अशोक भूषण की छोटी बहन की शादी शहर के संकटमोचन मंदिर के समीप के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. टीएन वर्मा के बेटे से हुई है। हालांकि उनकी बहन का परिवार प्रयागराज में ही रहता है, पर कई रिश्तेदार मिर्जापुर में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और कमिश्नरी बार एसोसिएशन प्रेमकांत श्रीवास्तव ने कहा कि 26 जनवरी 2010 में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि का आतिथ्य उन्होंने स्वीकार किया था। वह केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति भी रह चुके हैं। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed